धान क्रय केंद्रों पर मनमानी से किसान परेशान,सांसद,विधायक जलेबी बनाने मे ब्यस्त-वेद प्रकाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किसानो की शिकायततो पर भी नही हो रही कार्य वाही
(मनोज सिह)
कौशांबी। जिले में संचालित धान क्रय केंद्रों पर हो रही मनमानी से किसान परेशान हैं। नमी के नाम पर,चावल की कम मात्रा पर कटौती आम बात हो गई है। धान को खरीदने में तरह तरह के बहाने बनाए जाते हैं। उधर, विभाग का दावा है कि किसान धान की सफाई के साथ सूखा कर ही केंद्र पर लाएं, कोई कटौती नहीं दें। शासन की ओर से जिले में किसानों से कुल 72हजार मी. टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है एक नवम्बर से अब तक में करीब 15फीसदी धान की खरीद हो पाई है। धान खरीद के लिए जिले में अलग-अलग विभागों के कुल 24 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। लेकिन अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसानों को धान बेचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों की मानें तो सभी क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र से धान के नमूने की जांच करके धान में नमी बता कर रिजेक्ट कर दिया जा रहा है या फिर कटौती देने पर ही खरीद की जा रही है। बताया जाता है कि अधिकांश क्रय केंद्रों के प्रभारी मनमानी कर रहे हैं किसानों से कटौती कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों के धान तौलने व अन्य कार्य के लिए अधिकांश केंद्रों पर मजदूरों की कमी बता कर धान खरीदने में हीलाहवाली की जा रही है। दूसरी ओर क्रय केंद्रों पर अनाज बेचने के लिए अपनाए गए कई झाम व धांधली के चलते अब किसान धान को बाजारों में ही बेचने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!