“एक दीया प्रभु श्री राम के नाम” दीपोत्सव के इस कार्यक्रम जगदलपुर तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया जगदलपुर बस्तर का ऐतिहासिक दलपत सागर।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर ।। एक दीया प्रभु श्री राम के नाम दीपोत्सव में शामिल हुए जगदलपुर वासी।

रविवार की शाम जगदलपुर का दलपत सागर लगभग तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से रामलला के स्वागत के एक दिन पूर्व “एक दीया प्रभु श्री राम के नाम” दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ तीन लाख दीयों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई। इस दौरान दलपत सागर के किनारों में जलते दीपक और जगमग रोशनी से थल और नभ को रोशनी से भर दिया। दलपत सागर के आसपास दीप उत्सव पर जमकर आतिशबाजी भी की गई,जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। सभी लोगों ने सात बजे भव्य आतिशबाजी के साथ दीया को जलाया। कार्यक्रम में फ्लोटिंग मंच में रामायण मंडली द्वारा रामचरित मानस का गायन किया गया।

इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा निर्मित रंगोली बनाकर आकर्षण का केंद्र बना दिया है जो बहुत ही आकर्षित है।

दीपोत्सव के कार्यक्रम में पद्मश्री धर्मपाल सैनी,महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डे, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, डीएफओ उत्तम गुप्ता,अपर कलेक्टर सीपी बघेल,नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा अर्चना कर दीपोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बंगाली समाज के सदस्यों द्वारा शंखनाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!